अलीगढ़, अगस्त 4 -- अलीगढ़। नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को सुखमा संस को लेकर आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर नगर आयुक्त राकेश यादव को सौंपा। नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि सुकमा संस कंपनी शहर की साफ सफाई का कार्य नहीं कर पा रही है। कंपनी रोजाना नए नियम बना रही है। संघ के साथ किए गए समझौते का पालन नहीं हो रहा है। सफाई कर्मचारियों में कंपनी के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। ऐसी कंपनी को ब्लैक लिस्ट में किया जाए। संविदा सफाई कर्मचारियों को महिला पुरुष को ठंडी गर्म वर्दी दिलाई जाए। वर्कशॉप में रुके हुए वाहनों को चालू किया जाए। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार किए जाने की मांग की है। 16 सफाई नायकों के रिक्त पड़े पदों पर वरिष्ठ के आधार पर कार्यवाहक सफाई नायकों की पदोन्नति की जाए। सुखमा कंपनी के कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.