बलिया, फरवरी 8 -- सुखपुरा। बलिदानियों की याद में संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन रविवार को सुखपुरा ने भरौली को 5-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच के पहले हाफ के 35 वें मिनट में सुखपुरा के वारिश ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई, यह बढ़त पहले हाफ के खत्म होने तक बनी रही। दूसरे हाफ के 15वें व 17वें मिनट में सुखपुरा के आकाश ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम की बढ़त 3- 0 कर दिया। इसी क्रम में 27वें एवं 33वें मिनट में सुखपुरा के अमित व अखिलेश ने एक-एक गोल कर सुखपुरा की बढ़त 5-0 कर दी जो मैच के आखिर तक बनी रही। इस प्रकार सुखपुरा 5-0 से विजयी हुआ। भरौली के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई मौके गंवाए। मैच के रेफरी अमल कुंवर,अजित सिंह व राजू राय थे। जबकि छबीला यादव व अजय सिंह गोल जज की भूमिका निभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.