रांची, सितम्बर 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। संगठन सृजन अभियान के लिए कांग्रेस ने तीन राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जिलाध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवक्षेक नियुक्त किये गये हैं। झारखंड से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को छत्तीसगढ़ का पर्यवक्षेक बनाया गया है। वहीं, सांसद सुखदेव भगत, विधायक राजेश कच्छप, विधायक ममता देवी को राजस्थान का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये नेतागण संबंधित राज्यों में जिलाध्यक्षों के चयन के लिए प्रदेश नेतृत्व के साथ मिल कर काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...