बुलंदशहर, जून 2 -- जिला पुलिस ने एक माह में 68 परिवारों को टूटने से बचा लिया। मई माह के दौरान महिला सैल के माध्यम से 68 पति-पत्नी के मध्य समझौता कराया गया। पति-पत्नी के मध्य छोटी-छोटी बातों के चलते विवाद हो रहे थे और उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। महिला सैल में कई-कई बार काउंसिलिंग कर दंपति को एक साथ रहने के लिए समझाया गया। अंतत: दंपति ने भी समझदारी दिखाते हुए अलग अथवा कानूनी पचड़ों में पड़ने की बजाय एक-दूसरे का हाथ थामे रहना बेहतर समझा। जिले में पुलिस अधिकारियों के समक्ष पति-पत्नी के विवाद से संबंधित रोजाना 30 से अधिक शिकायती पत्र आते हैं। इन शिकायती पत्रों को काउंसिलिंग के लिए संबंधित थाना-कोतवाली, महिला थाना और महिला सैल भेज दिया जाता है। खासतौर से महिला सैल में महिला पुलिसकर्मियों की टीमें बनाकर पति-पत्नी की समस्याओं को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.