आगरा, फरवरी 15 -- ताजनगरी की सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने पंजाब की धरती पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पंजाब के रामपुर में 12 से 15 फरवरी तक आयोजित प्रथम ऑल इंडिया प्राइजमनी अंडर-19 हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता का खिताब सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने जीत लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में अकादमी ने मेजबान रामपुर अकादमी को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। अकादमी के चेयरमैन राजीव सोई ने बताया कि प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बेहद कड़ा और संघर्षपूर्ण रहा। फाइनल में सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी का सामना मेजबान रामपुर अकादमी से हुआ। मैच के तीन क्वार्टर तक दोनों टीमें एक-दूसरे के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहीं और स्कोर शून्य रहा। चौथे क्वार्टर में, खेल खत्म होने के कुछ ही मिनट पहले, आगरा की टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। स्टार खिलाड़ी कुणाल न...