नई दिल्ली, जनवरी 25 -- हिमाचल प्रदेश के 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर रविवार को कांगड़ा जिले की जसवां-प्रागपुर विधानसभा के प्रागपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनरों, प्रशासनिक ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। हालांकि, कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर इस मंच से कोई घोषणा नहीं की गई, जिस पर कर्मचारी संगठनों की निगाहें टिकी रहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रागपुर के खेल मैदान में सुबह 11 बजे शुरू हुए समारोह में मुख्यमंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों की भव्य परेड का निरीक्षण किया, राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.