रांची, मार्च 9 -- कांके, प्रतिनिधि। सुकुरहुट्टू में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने के लिए डोल मेला के आयोजन को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी गठित की गई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजकुमार महतो और कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार संतोषी चुने गए। सचिव फुलेश्वर बैठा, सह सचिव पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, उपाध्यक्ष गौरीशंकर प्रजापति, उमेश साहू, बेनीराम महतो, सीताराम चौधरी, महेन्द्र महतो, सीताराम मुंडा, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार महतो, सह कोषाध्यक्ष राजेश महतो, अनूप लोहरा चुने गए। वहीं संयोजक रूपलाल महतो, नागेंद्र महतो, हरिनाथ साहू, विनोद साहू, नसीबलाल महतो, गौरीशंकर महतो, नरेश महतो, हरेकृष्णा महतो, संजीव महतो आदि बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...