हाजीपुर, फरवरी 13 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर शुक्रवार को करीब दोपहर में रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर दियारा नदी के किनारे जंगलों में रूस्तमपुर थाना, एक्साईज हाजीपुर, राघोपुर एलटीएफ पुलिस ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सुकुमारपुर दियारा में संचालित 13 देसी शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 53 हजार 200 लीटर कच्चा जावा एवं 1745 लीटर देसी शराब को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। रूस्तमपुर थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.