बांका, सितम्बर 12 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना पुलिस ने शुक्रवार को कांवरिया पथ से छापेमारी अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज मांझी, पिता विजन मांझी, निवासी गौरीपुर ,थाना, लक्ष्मीपुर, जिला-जमुई के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बांका अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छापेमारी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने पुलि...