महाराजगंज, नवम्बर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द में स्थित सुअरबाड़े की सुरक्षित जमीन पर गुरुवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगा देने से माहौल गरम हो गया। शुक्रवार की सुबह आनन-फानन में एसडीएम व सीओ सदर सहित तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और उक्त स्थान से मूर्ति को हटवाकर पंचायत भवन में रखवा दिया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। गांव की दो दर्जन महिलाएं मूर्ति को हटाने से रोकने लगी थीं। प्रशासन के काफी समझाने पर जाकर महिलाएं मानीं। एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव में सुअरबाड़े की खाली सुरक्षित जमीन थी। इस पर गांव के कुछ लोगों को अंदेशा था कि इस जमीन पानी पर टंकी आदि का निर्माण करा दिया जाएगा। इसको लेकर कुछ लोगों ने गुरुवार की रात में डॉ. भीमराव आबंडकर की मूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.