जौनपुर, नवम्बर 18 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम पर आयोजित सुंदरकांड प्रतियोगिता में सोमवार की रात में बालाजी संगीत मंडली दुगौली महराजगंज की टीम ने सस्वर पाठ किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, प्रवासी वाराणसी महानगर ने कहा कि रामचरित मानस के पांचवें खंड सुंदरकांड में तुलसीदास ने भगवान की महिमा का वर्णन करतें हुए कहा है कि स्त्री और भगवान का अपमान करने पर विद्या, धन, वैभव, यश एवं कीर्ति सभी स्वतः नष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने और सुनने मात्र से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति की प्राप्ति होती है। यह हमें जीवन के कठिन मार्गों में भी धैर्य और साहस प्रदान करता है। कार्यक्रम की शुरुआत पं. हीरामन उपाध्याय ने यजमान सतीश कुमार उपाध्याय ...