मैनपुरी, जनवरी 8 -- कुरावली। नगर के मोहल्ला बेदनटौला स्थित समाजसेवी सुरेश गुप्ता के आवास पर सुंदरकांड पाठ व वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगीतमय सुंदरकांड में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति में डूबकर प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। जिसके बाद एक सैंकड़ा से अधिक जरूरतमंद व गरीब को गर्म वस्त्रों को वितरण किया गया। जब उन्हें कंबल, सॉल व अन्य वस्त्र मिले तो उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। समाजसेवी ने कहा कि बेसहारा व गरीब की मदद हर व्यक्ति को करना चाहिए। यह पुण्य का कार्य है। जिसके बाद देर शाम तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विजय गुप्ता, अजय गुप्ता, विक्की गुप्ता, रीतू गुप्ता, ऋषि गुप्ता आदि का सराहनीय सहयोग रहा। समाजसेवी मिर्जा अकील बेग का हुआ सम्मान करहल। सभी धर्मों का ...