रांची, जून 18 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुंडील में शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया। सोमवार को झूलन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के फूल बटोरे और मनोकामना पूर्ण होने का विश्वास हासिल किया। श्रद्धा के फूल पाने के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी हुई थी। मान्यता के अनुसार, फूल घर में रखने से कोई बीमारी नहीं आती। इससे पूर्व मंगलवार को दिन के तीन बजे बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा पाठ किया तथा नाचते गाते मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद भोक्ताओं ने झूला झूलकर फूल बरसाए। रात में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पाहन सुकरा तिर्की, किशोर कच्छप, भरत कांशी, किशन कांशी, जीतेन्द्र कांशी, पुरन कांशी, निर्मल तिर्की, विश्राम तिर्की, विजय तिर्की, विक्की राम और आनंद गोप आदि मौजूद थे।

हिंदी...