पलामू, मार्च 14 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के चिरू पंचायत के सुंगरी मोड पर नई बाजार के वार्षिक उत्सव सह होली मिलन समारोह उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने समारोह का उदघाटन किया। बिहार के लोक कलाकारों को पौधा देकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी ने होली का आनंद उठाया। डॉ कौशल ने कहा कि पर्यावरण धर्म के अनुसार कोई भी शुभ कार्य में पौधा दान करने व फीता जोड़कर शुभारंभ करने का विधान है। धर्मगुरु श्री कौशल ने कहा कि विक्रम संवत के अनुसार वर्तमान वर्ष की समाप्ति व नववर्ष के आने की खुशी में हिंदू धर्मावलंबियों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन होते आ रहा है और आगे भी होते रहेगा। उन्होंने सौहार्द के साथ होली मनाने, पर्यावरण को अनुकूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.