चम्पावत, दिसम्बर 3 -- लोहाघाट के गलचौड़ा में लाइन में हो रहे लीकेज पेयजल संकट बढ़ा रहे हैं। लीकेज से हर दिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जबकि कई घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों ने लीकेज ठीक करने की मांग की है। लोहाघाट के ग्राम सभा सुंई पऊ के गलचौड़ा में पेयजल लाइन में लीकेज होने से हजारों लीटर पानी की बरबादी हो रही है। लीकेज से जहां कई घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं सड़क पर पानी होने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार चमनपुर और गलचौड़ा को जोड़ने वाली मुख्य पेयजल लाइन गलचौड़ा में लंबे समय से लीक है। लीकेज के कारण कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विनोद ओली, हरीश चंद्र, प्रकाश सिंह, राम सिंह और ...