धनबाद, फरवरी 10 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि । जवाहरलाल नेहरू स्कूल, डिगवाडीह में रविवार को आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेट) के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी को शिक्षक की सतर्कता से पकड़कर पुलिस को सौप दिया गया था। आरोपी को जोड़ापोखर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताते हैं कि रविवार को आयोजित सी-टेट परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक अजय कुमार को एक परीक्षार्थी की गतिविधियों पर संदेह हुआ। संदेह होने पर उन्होंने संबंधित परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र एवं अन्य दस्तावेजों का गहन मिलान किया। जांच के दौरान स्पष्ट हो गया कि परीक्षा दे रहा युवक वास्तविक अभ्यर्थी नहीं है, बल्कि किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। पकड़ा गया युवक गोड्डा निवासी राजीव कुमार बताया जा रहा है, जो वास्तविक अभ्यर्थी...