कुशीनगर, फरवरी 11 -- कुशीनगर। निज संवाददाता पडरौना शहर के गायत्री नगर वार्ड बलूचहां में सीसी सड़क का निर्माण कार्य मंगलवार को विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शुरू हो गया। पिछले कई वर्षों से लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका द्वारा पहले चरण में नालियों का निर्माण कराया गया। नाली निर्माण पूरा होने के बाद अब सड़क का काम शुरू हो गया। इस सड़क के बन जाने के बाद वार्ड के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। सीसी सड़क के निर्माण से लोगों को जलभराव, कीचड़ और आवागमन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। सड़क के पूर्ण होने के बाद स्थानीय लोगों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.