रामपुर, जनवरी 1 -- ब्लॉक सैदनगर के ग्राम काशीपुर के तमाम ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सड़क निर्माण न होने से जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने सड़क निर्माण के लिए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर प्रेम, सचिन, अमीर अहमद, आबिद, मोहम्मद इशरार, नफीज, भूरा, अहमद नवी और विनोद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...