सिमडेगा, मार्च 22 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी लगाने हेतु व्यापारी संघ ने पुलिस को सहयोग राशि दी है। व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में व्यापारियों ने थाना प्रभारी को 35 हजार रुपए नगद देते हुए प्रखंड मुख्यालय के चौक चोराहो में सीसीटीवी लगाने की बात कही। प्रखंड में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने में सहयोग की बात व्यापारी संघ ने की। थाना प्रभारी ने भी व्यापारी संघ को धन्यवाद देते हुए पुलिस प्रशासन के पूर्ण सहयोग की बात कही। मौके पर चंदन कुमार, सुबोध कुमार, नीतीश कुमार, इम्तियाज आलम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.