संतकबीरनगर, अप्रैल 7 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बैरमपुर के रहने वाले ई-रिक्शा चालक अमन के कत्ल का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। एसपी की गठित पांच टीमें घटना से जुड़े हर पहलुओं की गहराई से तहकीकात कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से ई- रिक्शा चालक के कत्ल का राज खुल सकता है। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी 19 वर्षीय ई-रिक्शा चालक अमन पुत्र हरिश्चंद 10 फरवरी 2025 को लापता हुआ था। खोजबीन के बाद बेटे का कुछ पता नहीं चलने पर पीड़ित पिता ने 11 फरवरी 2025 को कोतवाली खलीलाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 11 फरवरी 2025 को अमन का ई-रिक्शा महुली थाना क्षेत्र के घोरही गांव के पास लावारिश हाल में मिला था। उसके बाद पीड़ित पिता हरिश्चंद्र की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चालक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.