एटा, जनवरी 29 -- सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों को राजा का रामपुर पुलिस पकड़ने में फेल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए स्पेशल टीमों को लगाया गया। हालांकि पुलिस अभी तक किसी भी चोरों को नहीं पकड़ पाई है। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। बता दें कि आठ दिन पहले अस्पताल के सामने लगे ट्रान्सफार्मर से चोरी हुई थी। उसको नीचे गिराकर चोर कॉपर, तेल चोरी कर ले गए थे। अस्पताल के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा हुआ है। सीसीटीवी कैमरा चैक किया गया। सीसीटीवी कैमरे में एक कार दिख रही है। इसमें से चार लोग बाहर आते दिख रहे है। कुछ देर बाद कार रुदाइन की तरफ चली जाती है। सीसीटीव कैमरे में चोर कैद हो गए। इसके बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरु कर दी है। लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसओजी को भी लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.