जामताड़ा, फरवरी 6 -- नारायणपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुक्रवार को नारायणपुर में 399 परीक्षार्थीयों ने कदाचार मुक्त ढंग से मैट्रिक परीक्षा दी। मैट्रिक परीक्षा को लेकर नारायणपुर प्रखंड में 4 परीक्षा केंद्र राजकीय कृत उच्च विद्यालय 2 नारायणपुर, राजकीय कृत मध्य विद्यालय नारायणपुर, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय 2 चैनपुर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया को परीक्षा केन्द्र बना कर कदाचार मुक्त ढंग से शांति पूर्ण माहौल में मैट्रिक की परीक्षा कराया गया। मैट्रिक परीक्षा को लेकर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजकीय कृत उच्च विद्यालय 2 नारायणपुर में 102 में से 101, राजकीय कृत मध्य विद्यालय नारायणपुर में 23 में से 23, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय 2 चैनपुर में 257 में से 255 तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया में 20 म...