आजमगढ़, जनवरी 13 -- आजमगढ़,संवाददाता। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की सेंकेडरी 'मुंशी,मौलवी' सीनियर सेकेंडरी 'आलिम' कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं नौ से 14 फरवरी तक दो पालियों में होगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करायेगी जायेगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम, एसएसपी, डीआईओएस, बीएसए के नेतृत्व में कमेटी गठित होगी। कमेटी की निगरानी में परीक्षाएं संचालित होगी। जिले में सेकेंडरी,सीनियर सेकेंडरी, कामिल एवं फाजिल में करीब 2405 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा पादरर्शी एवं नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी की निगरानी में करायी जायेगी। परीक्षा केंद्र बनाने में अनुदानित मदरसों को प्राथमिकता मिलेगी। मदरसों में पर्याप्त कमरे एवं फर्नीचर की व्यवस्था होने पर ही परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा। बोर्ड की तरफ से समय सारिणी घोषित होने के बाद व...