रामपुर, फरवरी 13 -- रामपुर। बोर्ड परीक्षाओं के महाकुंभ का आगाज शुक्रवार से गया है। शुक्रवार को जिले के साईं सीनीयर सेकेंडरी स्कूल में आईसीएसई बोर्ड की पहली परीक्षा शुरु हुई। वहीं 17 फरवरी से सीबीएसई और 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं। आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में जनपद में एक ही केंद्र है। बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से आरंभ होंगी। आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में कुल 158 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...