सीतापुर, फरवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से जिले के करीब सात केंद्रों शुरु हो रही हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में करीब 2,700 विद्यार्थी 10वीं व 2,000 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा देंगे। पहले दिन 10वीं में गणित की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 10 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। प्रवेश पत्र व फोटो युक्त आईडी दिखाने पर की परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को गेट बंद होने से करीब 30 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान परीक्षार्थी किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जा सकते हैं। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए होगी। साथ ही फ्लाइंग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.