मेरठ, मार्च 7 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता। चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ऑफिस की आधिकारिक ईमेल आईडी के जरिए फर्जी डिग्री की असली रिपोर्ट भेजने में दो एफआईआर और कराई गई हैं। विश्वविद्यालय ने छात्र सुरेश चिमकोडे और ऑफिस ईमेल की जांच के लिए एफआईआर कराई है। गीतांजलि कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी हैदराबाद को भी विश्वविद्यालय ने पत्र भेजकर सुरेश चिमकोडे की नियुक्ति निरस्त करते हुए अभ्यर्थी के खिलाफ जालसाजी के आरोप में एफआईआर कराने को कहा है। उक्त एफआईआर के बाद रजिस्ट्रार ऑफिस की ईमेल आईडी भी जांच के दायरे में आएगी। छात्रों की मांग विशेषज्ञों से कराई जाए जांच उक्त मामले में छात्र भी कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अक्षय बैंसला ने कहा कि केवल एक डिग्री के सत्यापन के लिए ईमेल आईडी कैसे हैक हो गई। अक्षय ने बीते एक वर्ष में ईमेल से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.