मेरठ, अप्रैल 4 -- मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में गुरुवार शाम बीटेक छात्र पर आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। छात्र को अस्पताल में भर्ती करा पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। विवाद के पीछे की वजह तलाशी जा रही है। बिहार में सिवान निवासी आशुतोष पांडेय सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहा है। गुरुवार शाम आशुतोष दो सहपाठियों अभिनव और प्रत्यूष के साथ टहल रहा था। पीछे से युवक आया और वह आशुतोष को खींचकर ले गया। अभिनव और प्रत्यूष ने विरोध किया तो आरोपी के साथ मौजूद युवक ने तमंचा निकालकर हवा में फायर कर दिया। अफरातफरी मच गई। पांच से छह हमलावर आशुतोष पर टूट पड़े। लोहे के पंच, डंडे से आशुतोष पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावरों के जाने के बाद अभिनव ने शोर मचा दिया। आशुतोष को मेडिकल में लाया गया। मेडिकल पुलिस भी मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.