रामगढ़, जून 6 -- केदला, निज प्रतिनिधि। श्रमिक संगठन सीसीएल सीकेएस हजारीबाग क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक शुक्रवार को झारखंड उत्खनन परियोजना रेस्ट हाउस में हुई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी राणा और संचालन क्षेत्रीय सचिव रणविजय सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री शशि भूषण सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष जेपी झा, केंद्रीय मंत्री माया मेहता, केंद्रीय मंत्री शंभू प्रसाद सिंह एवं सीसीएल क्वालिटी कर्मचारी संघ कोषाध्यक्ष शिव कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष की यात्रा एवं उपलब्धियों का प्रचार प्रसार एवं स्थापना दिवस धूम धाम से मनाने पर चर्चा की गई। वहीं क्षेत्र में महिला सम्मान समारोह का आयोजन करने और 2025 की सदस्यता...