रामगढ़, जनवरी 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियारी कर्मचारी संघ बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी ने शुक्रवार को भुरकुंडा में भाजपा के नवमनोनित रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मान प्रकट किया। समारोह में सीसीएल सीकेएस के महामंत्री शशिभूषण सिंह, संगठनमंत्री जेपी अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिनाथ महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सरोज राणा, सचिव शंभू प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, ललन प्रसाद, कन्हैया सिंह यादव आदि ने संजीव बाबला को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। मौके पर संजीव बाबला ने कहा कि सीसीएल कर्मियों और मजदूर संगठनों का सहयोग हमेशा भाजपा को मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा...