रांची, नवम्बर 5 -- रांची, संवाददाता। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत दो दिवसीय सतर्कता महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 7 और 8 नवंबर को सीसीएल मुख्यालय परिसर में किया जाएगा। इस वर्ष का थीम सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी। महोत्सव का उद्देश्य कर्मचारियों और नागरिकों में ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है। सात नवंबर को उद्घाटन समारोह के बाद स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली, पॉट पेंटिंग और नारी शक्ति वंदन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 8 नवंबर को फेस पेंटिंग और सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.