लातेहार, जनवरी 11 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड के आरा गांव में रविवार को दुर्गा मंडप परिसर में स्थानीय ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें गांव से जुड़ी समस्याओं एवं सीसीएल मगध कोलियरी से संबंधित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता गणेशपुर पंचायत के मुखिया परमेश्वर उरांव ने की,जबकि संचालन सुबोध कुमार ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी के प्रबंधन को विस्थापित ग्रामीणों के लिए शीघ्र ही विस्थापन नीति के तहत सभी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था करना हैं। साथ ही यह भी मांग की गई कि कोयले का संपूर्ण स्टॉक आरा गांव में ही बनाया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने यह भी जोर देते हुए कहा कि आरा गांव के बेरोजगार युवाओं को अविलंब रोजगार उपलब्ध कराया जा...