नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्ट्डीज एवं दयाल सिंह कॉलेज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन दोनों कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, शैक्षणिक अनियमितता एवं खराब अवसंरचना को लेकर किया। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने इन कॉलेजों के प्राचार्य का ज्ञापन भी सौंपा। एबीवीपी ने अपने ज्ञापन में सीटों की संख्या बढ़ाने, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन को चालू करने, सेमिनार रूम की स्थिति को सही करने,नए स्मार्ट क्लास खोलने, वाटर कूलर की संख्या बढ़ाने जैसी मांगों को सम्मिलित किया। एबीवीपी के कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज इकाई के अध्यक्ष अंश मिश्रा ने कहा कि, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्ट्डीज दिल्ली विश्वविद्यालय का एक प्रतिष्ठित कॉलेज है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.