सीवान, फरवरी 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। दाहा नदी की जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर नदी को प्रदूषित व गंदा करने वालों पर लगाम कसने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली दाहा नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नदी के सीमांकन व पैमाइश कार्य शुरू हो चुका है। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर अंचल अमीन व राजस्व कर्मचारियों की टीम नापी कर रही है। बताया जा रहा कि सीमांकन व पैमाईश का कार्य पूरा होने के बाद इस संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट 20 फरवरी तक जिला प्रशासन को सौंपी जानी है। बहरहाल, सीमांकन व पैमाईश का कार्य सीवान सदर प्रखंड से शुरू कर दी गई है। इस क्रम में विशेष रूप से सीवान शहरी क्षेत्र से गुजरने वाली दाहा नदी की जमीन को चिन्हित किया जा रहा है। इस दौरान सीवान सदर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.