सीवान, अक्टूबर 8 -- सीवान, एक संवाददाता। जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को सीवान सदर विधानसभा में जन सुराज के सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों, संभावित प्रत्याशियों, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुई। बैठक को विधानसभा के सभी संभावित प्रत्याशियों ने संबोधित किया। सभी ने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में अपनी बातें कहीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी जिला संगठन महामंत्री और जिला चुनाव अभियान समिति के संयोजक के साथ ही सभी संबंधित प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल रहे। उम्मीदवारों की बातें सुनने के बाद संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद पर्यवेक्षक को सौंपी। राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक और प्राथमिक सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.