एक संवाददाता, जून 4 -- बिहार के सीवान जिले में बुधवार को इंटरमीडिएट के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव की है। मृतक की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी चौक निवासी अशोक महतो के 19 वर्षीय बेटे संजय कुमार महतो उर्फ रौशन के रूप में की गई है। वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया गया है कि अशोक महतो का परिवार शहर के शुक्ला टोली में किराये के कमरे में रहता है। संजय भी अपने परिवार के साथ यहीं रहता था। उसे एक युवती से प्रेम था। अक्सर दोनों आपस में बातचीत करते थे। हालांकि, दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में घर वालों को भी पता था। विवाद सुलझाने को लेकर बीते दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.