गोपालगंज, सितम्बर 30 -- - मृत युवक सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का था रहने वाला -पिता पेशे से शिक्षक, उन्होंने भी अपनी जान का बताया खतरा, पुलिस जांच में जुटी थावे। एक संवाददाता थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर नहर पुल के पास रविवार की रात चाकू मारकर सीवान के युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो नामजद और छह अज्ञात समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी 21 वर्षीय विक्की कुमार साह था। मृतक के पिता धर्मेंद्र साह ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि रविवार रात करीब 7:30 बजे उनका इकलौता बेटा विक्की घर पर था। तभी गांव के नीतीश मांझी और वीरेंद्र मांझी उर्फ सुशील कुमार छह अन्य अज्ञात लोगों के साथ उसे यमुनागढ़ बड़हरिया मेला दिखाने के बहाने घर से बुलाकर...