सीवान, अप्रैल 22 -- सीवान। बिहार प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष एक बार फिर जितेन्द्र गुप्ता को बनाया गया है। जितेन्द्र गुप्ता जिले के जीरादेई प्रखंड के हसुआं निवासी हैं। वह पूर्व में भी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। इधर जितेन्द्र गुप्ता को कांग्रेस का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने का जिले के कांग्रेसियों ने स्वागत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राष्ट्रीय महासचिव केसुवेणुगोपाल के प्रति आभार प्रकट किया है। इनके मनोनयन पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा, रमाकांत सिंह, पंचदेव राम, प्रमोद श्रीवास्तव, एजाजुलहक सिद्दीकी, विवेक गुप्ता, वदूद खान, मिथिलेश सिंह, अंजनि पांडेय, शमीम अहमद खान, बच्चा सिंह, गोपाल प्रसाद व डोमा राम ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...