सीवान, फरवरी 15 -- सीवान। शहर के गांधी मैदान में आयोजित भव्य संगीत संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी सुमधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चर्चित भोजपुरी भक्ति गीत "काले के शिव के मनाइब हो, शिव मानत नाहिं" से हुई, जिसे सुनते ही पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। देर शाम शुरू हुए इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रोता मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में स्वाति मिश्रा के मंच पर आने से पहले ही दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। जैसे ही वह मंच पर पहुंचीं, लोगों की उत्साहित भीड़ को देखकर उन्होंने कहा- "अविश्वसनीय, अनएक्सपेक्टेड।" उनके इस भावपूर्ण स्वागत के बाद माहौल और भी ऊर्जावान हो गया। गायिका ने एक के बाद एक कई भक्ति और पारंपरिक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.