सीवान, फरवरी 14 -- सीवान। जिले के मुफ्फ़सिल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपलापुर निवासी मुनर यादव के पुत्र सुमित कुमार यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुमित कुमार यादव बारात से लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर मुफ्फ़सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.