सीवान, अक्टूबर 24 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मंडलकारा में इस वर्ष भी छठ महापर्व का पावन गीत सुनायी देगा। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है। कुल 21 बंदियों ने प्रबंधन के समक्ष छठ व्रत करने की इच्छा जाहिर की है। मंडलकारा प्रबंधन भी व्रतियों के लिए छठ पूजा के अवसर पर जरूरी पूजा सामग्री, नए कपड़े व फल की व्यवस्था करने में जुट गया है। बताया गया कि परिसर में ही पूजा स्थल व छठ घाट बनाया जाएगा और व्रतियों को पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करने की व्यवस्था की जाएगी। व्रतियों में कोई अपनी मनोकामना पूरी होने तो कोई मनोकामना लेकर छठ व्रत करने में जुटा है। छठ व्रतियों में 14 महिलाएं व 7 पुरुष शामिल हैं। हालांकि, समय के साथ व्रतियों की संख्या में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। मनोकामना पूरी के बाद से ही जारी है छठ व्रत मंडलकारा की महिला बंदी सोना देवी पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.