संतकबीरनगर, अगस्त 8 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए पुलिस व्यवस्थित ढंग से मुकाबला करने की तैयारी में जुटी है। थानों पर बने साइबर सेल और एसओ को सीवाई ट्रेन पोर्टल से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाकर दक्ष बनाया जाएगा। जिले स्तर पर एएसपी साइबर नोडल अधिकारी नामित होंगे। इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को सीवाई ऐप पर ट्रेनिंग करना अनिवार्य है, वरना एसओ नहीं बन पाएंगे। डीजीपी राजीव कृष्णा ने इसके लिए प्रदेश के सभी पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है। प्रत्येक थाने पर स्थापित साइबर सेल को और प्रभावी बनाया जाएगा। नोडल अफसर साइबर सेल के कार्यों और तैनात पुलिस कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे कि उन्हें अपने कार्य की जानकारी है, अथवा नहीं। वे इस कार्य के लिए किसी स्तर से प्रशिक्षित है या नहीं। इसका एक ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.