मऊ, जनवरी 15 -- पूराघाट,हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर पंचायत में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई से जुड़े खतरों पर गुरुवार को कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को संभावित जोखिमों से अवगत कराना और उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी देनी थी। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि सेप्टिक टैंक और सीवर में जहरीली गैसें मौजूद होती हैं, जो जानलेवा हो सकती हैं। इसलिए बिना सुरक्षा उपकरणों के इनमें प्रवेश करना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। कर्मचारियों को मास्क, सेफ्टी बेल्ट, दस्ताने और जूते जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, टैंक की सफाई से पहले गैस की जांच, उचित वेंटिलेशन और टीम वर्क के महत्व को भी समझाया गया। अधिशासी अधिकारी श्री छोटेलाल तिवारी ने कहा कि सफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.