फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सीवर की सफाई करने वाली मशीनों की लोकेशन अब आम लोग की देख सकेंगे। इसके लिए नगर निगम प्रशासन जीपीएस(ग्लोबल पोजिशनिंग सस्टिम) से लैस मशीनों के आईडी-पासवर्ड सार्वजनिक करेगा। इससे निगम के कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी। शहर में सीवर जाम बड़ी समस्या बना हुआ है। नगर निगम प्रशासन को हर रोज सीवर जाम की काफी शिकायतें मिलती हैं। इन शिकायतों से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। लोगों की आम तौर पर शिकायत रहती है कि बार-बार कहने के बावजूद नगर निगम कर्मचारी सीवर की सफाई के लिए नहीं आए। जबकि निगम अधिकारियों का कहना होता है कि सीवर की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन भेजी गईं थीं। अब इस समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम ने एक नया तरीका निकाला है। इसके तहत नगर निगम की सुपर सकर मशीन और जेटिंग मशीनों...