गाज़ियाबाद, दिसम्बर 3 -- गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कई वार्ड में सीवर व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति सही नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त ने निगम के अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी व्यवस्था में सुधार करने को कहा। ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बैठक में कहा कि कई लोगों ने सीवर लाइन बंद होने की शिकायत की है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने काम में लापरवाही बरतने वालों पर पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.