गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत गोरखपुर सीवरेज योजना जोन-सी पार्ट-2 में सीवर लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनस्थार्पन कार्य जोरों पर है। 561.34 करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना के तहत जिन मार्गों को सीवर कार्य के दौरान काटा गया था, उनकी मरम्मत उच्च गुणवत्ता के साथ कराई जा रही है। शनिवार को दिग्विजयनगर वार्ड में नव निर्मित सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे जल निगम के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने 28 फरवरी तक शेष सड़कों का पुनर्स्थापन का लक्ष्य हासिल करने का दावा किया। इस परियोजना के तहत महानगर के 21 वार्डो मसलन जंगल बेनीमाधव, लच्छीपुर, जटेपुर उत्तरी, उर्वरक नगर, लोहिया नगर, जंगल नकहा, अंधियारी बाग, रामजानकी नगर, जनप्रिय विहार, हुमायूंपुर उत्तरी, सूर्यकुंडधाम नगर...