गुड़गांव, फरवरी 15 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-23 की मुख्य सीवर लाइन को सेक्टर-23ए की मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने के विरोध में रविवार दोपहर को सेक्टर-23ए के निवासियों ने नॉर्थ जोन आरडब्ल्यूए के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारी मनमानी पर उतरे हुए हैं। इस कनेक्शन से भविष्य में उनके सेक्टर के निवासियों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या का सामना करना पड़ेगा। आरडब्ल्यूए प्रधान पूजा सचदेव के मुताबिक सेक्टर-23ए में 1200 एमएम क्षमता की सीवर लाइन है, जबकि सेक्टर-23 में एक हजार एमएम क्षमता की सीवर लाइन है। पिछले साल जीएमडीए ने सीवर लाइन की सफाई करवाई है। इससे पहले कई बार उनके सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बन जाती थी। मॉनसून में पानी की निकासी में बेहद अधिक दिक्कत होती है। ऐसे में यदि पीजी, गेस...