हरदोई, फरवरी 5 -- बिलग्राम। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में गंदगी और अव्यवस्थाओं है। सीएचसी परिसर में सीवर लाइन का पाइप पिछले कई महीनों से चोक होने के कारण गंदा पानी एक चिकित्सक के कक्ष में भर रहा है। सीवर का दूषित पानी चिकित्सक के कमरे में जमा हो जाता है। इसकी तेज दुर्गंध बाहर तक फैल रही है। इस बदबू से न केवल चिकित्सक और स्टाफ को परेशानी हो रही है, बल्कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...