भभुआ, अक्टूबर 5 -- नगर निकाय क्षेत्र की सड़क व गलियों में नासूर बनी जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं शहर की बनावट के अनुरूप नाले का निर्माण नहीं होने से जलजमाव की समस्या (चाय चौपाल) भभुआ। शहर में जलजमाव की समस्या नासूर बनी हुई है। शहर की बनावट के अनुरूप नाले का निर्माण नहीं कराए जाने और एकसिरे से उसकी उड़ाही नहीं होने से हर बरसात में जलभराव की समस्या शहरवासियों को झेलनी पड़ती है। शनिवार को भी इस समस्या से शहरवासी परेशान दिखे। कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां नाली निर्माण के अभाव में सूखे के मौसम में भी गंदा पानी जमा रहता है। खासकर नई बस्तियों में। जब वर्षा के पानी का दबाव बनता है, तब नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो कर सड़क और गलियों में बहने लगता है। कभी-कभी तो घरों में भी पानी घुस जाता है। तब लोगों को उसे घर से बाहर निकालना काफी कष्टकारक होता है। जलजमाव की ...