फरीदाबाद, जनवरी 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन दूषित पेयजल की आपूर्ति रोकने के लिए पानी की पाइप लाइनों की जांच करेगा। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़खटा ने सोमवार को इस बारे में सभी कार्यकारी अभियंताओं को आदेश जारी किया है। इंदौर में दूषित पेयजल पीने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। इस घटना से सबक लेते हुए नगर निगम आयुक्त ने सोमवार को सभी कार्यकारी अभियंताओं को आदेश जारी किया है। इस आदेश में निगमायुक्त ने सभी कार्यकारी अभियंताओं के नाम एक पत्र जारी किया है। इसमें पानी की लाइनों का सर्वे करने का आदेश दिया गया है। इस सर्वे में लीकेज रोकने, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का पता लगाने के साथ-साथ सीवर के पानी की मिलावट होने का भी पता लगाने का आदेश दिया है। सीवर लाइनों के साथ वाली लाइनों की जां...