नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- यमुना में छठ पूजा को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के बीच शुरू हुआ टकराव अब नए साल तक पहुंच गया है। 'आप' के दिल्ली प्रमुख और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने झूठ बोलकर सीवर के पानी से छठी मैया की पूजा कराई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिलवा दिया। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के एक बयान को लेकर भारद्वाज ने नए सिरे से मोर्चा खोल दिया है। इन दिनों रेखा गुप्ता सरकार की छवि पर एक के बाद एक प्रहार कर रहे सौरभ भारद्वाज पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर से यमुना पर दिए गए बयान को लेकर सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बुधवार को एक्स पर लिखा, 'CM रेखा गुप्ता ने पाप किया है। भाजपा की सरकार ने पाप किया है। झूठ बोलकर सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.